Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार को दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां की एक बैठक जिला मुख्यालय में अग्रसेन धर्मशाला में आहूत किया गया है. यह जानकारी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भाग लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को बुलवाया गया है. उन्होंने बताया कि सांगठनिक दृष्टिकोण से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण होगी. जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन एवं संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारीगणों को महत्वपूर्ण टास्क प्रदान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-selected-in-government-jobs-were-honored/">चाईबासा

: सरकारी नौकरी में चयनित छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही