Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री व मणिपुर के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने फुंका पुतला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मणिपुर में कुकी आदिवासी महिला के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार एवं अभद्र व्यवहार के खिलाफ गुरुवार की शाम आकाशवाणी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार कर रहे थे. कार्यक्रम में जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मणिपुर जल रहा है. लेकिन नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. केंद्र सरकार की इस कार्यशैली का कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ddc-visited-birhor-tanda-village-came-face-to-face-with-the-problems/">बेरमो

: डीडीसी ने बिरहोर टंडा ग्राम का किया दौरा, समस्याओं से हुईं रूबरू

कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

राष्ट्रपति मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा लें. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने भी मणिपुर के हालात की निंदा की और कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, राणा सिंह, जगदीश नारायण चौबे, कुंवर सुनील सिंह, गंभीर सिंह, राजू लोहार, रामशंकर पांडेय, बबीता सिन्हा समेत कांग्रेस पार्टी के सभी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही