Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रेसियों ने पेशाब कांड के विरोध में शिवराज सिंह चौहान का फूंका पुतला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को देर शाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला आकाशवाणी चौक पर जलाया गया. मौके पर जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे. बता दें कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ने शिवराज सरकार के संरक्षण में वहां के एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घृणित घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके फलस्वरूप उसकी गिरफ्तारी को मांग को लेकर आज शिवराज सिंह जी का पुतला पूरे देश भर में दहन किया जा रहा है. उसी की कड़ी में आज आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर भी सैकड़ों कांग्रेस जनों की उपस्थिति कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-namdharis-autobiography-is-inspiring-to-improve-the-future-harivansh/">जमशेदपुर

: भविष्य की राह बेहतर बनाने को प्रेरक है नामधारी की आत्मकथा – हरिवंश
पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि आदिवासी युवक के ऊपर मध्यप्रदेश में पेशाब करने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं कठोर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे दोषी व्यक्ति को अविलंब गिरफ्तार किया जाए. लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार दोषियों को गिरफ्तार करने के बजाय उसे संरक्षण प्रदान करने में लगी हुई है. कार्यक्रम में जगदीश नारायण चौबे, सुरेश धारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, श्रीराम ठाकुर, सुनील सिंह, रामा शंकर पांडे, गंभीर सिंह, अरुण पांडे, प्रकाश मंडल, मुबारक मोमिन, रिजवान खान, मुन्ना सिंह, रानी कालौंडिया, बबीता सिन्हा, संजीव सिन्हा, राजू लोहार, अमन पांडे आदि मौजूद थे. ़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही