Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस द्वारा बेवजह पूछताछ किए जाने के खिलाफ आकाशवाणी चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. सोमवार शाम हुए इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, अध्यक्ष विशु हेंब्रम कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे. प्रदेश प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश के लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार तानाशाही का वातावरण कायम कर दिया है कि अब आमजन की समस्याओं को सुनना भी गुनाह हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-25-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor/">जमशेदपुर

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की सश्रम कारावास

लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास - विशु हेंब्रम

जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को राहुल गांधी के आवास पर भेज कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया है जो निंदा जनक है. प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राहुल गांधी के आवास पर पुलिस भेजकर राहुल गांधी से पूछताछ करना लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करना बताया. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेम्ब्रम, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, सुनील सिंह, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, राणा सिंह, रिजवान खान, विनोद प्रधान, खिरोद सरदार, वैजयंती बारी, संदीप गोप, बृजेश सिंह, बब्बन खान, रवि कुमार दीपू ठाकुर आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही