Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को डॉ अजय कुमार के ऊपर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमला के विरोध में आक्रोश मार्च निकाल कर त्रिपुरा के सीएम माणिक शाह का पुतला फूंका गया. आक्रोश मार्च आरआईटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौक से निकाला गया जो रोड नंबर 4 में आकर समाप्त हुआ. यहां कांग्रेसियों ने पुतला जलाया और विरोध में नारेबाजी की. इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि त्रिपुरा के सीएम भाजपाई गुंडों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. केंद्र सरकार डॉ अजय कुमार को राष्ट्रव्यापी सुरक्षा मुहैया कराए. त्रिपुरा में हार के डर से भारतीय जनता पार्टी और उसके नुमाइंदे बौखला गए हैं. इसीलिए इस प्रकार की घटनाएं कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के बड़े नेताओं को डराने धमकाने के लिए किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-many-dignitaries-including-sp-attended-the-vanbhoj-of-the-press-club-of-seraikela-kharsawan/">आदित्यपुर
: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के वनभोज में शामिल हुए एसपी समेत कई गणमान्य
: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के वनभोज में शामिल हुए एसपी समेत कई गणमान्य
Leave a Comment