Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेसियों ने मनाई. जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को उनके स्टैच्यू पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद उपस्थित रहे. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आजादी के बाद दुनिया के संविधान का महान जानकार और मर्मज्ञ बताया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भेदभाव, छुआछूत, ऊंच-नीच के साथ-साथ आर्थिक विषमता एवं घोर पूंजीवाद के भी खिलाफ थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8/">धनबाद

:  निजी प्रैक्टिस करने वाले छह डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने दिया नोटिस

केंद्र सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को नष्ट करना चाहती है

बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान ने भारत में समतामूलक समाज के निर्माण में अहम योगदान सुनिश्चित किया. आज केंद्र की सत्तासीन सरकार बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को नष्ट करना चाहती है, जिसका कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रतिकार करेगी. प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद ने कहा कि अगर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे दूरदर्शी राजनेता भारत में नहीं होते तो हमारा देश आज भी जात-पात, भेद-भाव और आर्थिक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ होता. बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान हमारे राष्ट्र का अमूल्य धरोहर है. भारतवासी मरते दम तक इसकी रक्षा करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-essay-and-quiz-competition-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar/">चाईबासा

: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, जिला महासचिव खिरोद सरदार, मुकेश श्रीवास्तव, कुणाल राय, जिला सचिव प्रकाश मंडल, संदीप गोप, रमेश ठाकुर, वैजयंती बारी, नरेश कुमार सिंह, अजय महतो, रवि कुमार, दीपक ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही