Search

आदित्यपुर : गम्हरिया में कांग्रेसियों ने लड्डू बांटकर मनाया कर्नाटक में जीत का जश्न

Adityapur (Sanjeev Mehta)कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली अप्रत्याशित जीत की खुशी में रविवार को गम्हरिया स्थित राजीव चौक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा की अध्यक्षता में कर्नाटक की जनता का आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में जिला व प्रखंड के कांग्रेसियों के अलावा प्रदेश सचिव छोटेराय किस्कू शामिल रहे. फुलकांत झा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने मोदी मैजिक को नकारते हुए वहां व्याप्त भ्रष्टाचार की नींव को हिलाते हुए हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से सत्तासीन किया है. छोटेराय किस्कू ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है कि कर्नाटक की जनता ने उनके स्पष्ट विजन को स्वीकार करते हुए कांग्रेस पार्टी को राज्य की कमान सौंपी है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-destroyed-the-paddy-crop-in-sampadhara/">चाकुलिया

: सांपधरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को किया नष्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp