Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आदित्यपुर रेलवे मैदान स्थित भवन में मनाई. राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि नौजवानों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मताधिकार का अधिकार प्रदान करने वाले राजीव गांधी युगों-युगों तक याद किए जाएंगे. वहीं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी महान दूर दृष्टि वाले राजनेता थे. सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे. डिजिटल क्रांति, संचार क्रांति, जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना का पूरा श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी जी को जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-public-problems-were-discussed-in-the-meeting-of-basti-vikas-sangharsh-samiti-in-gadda/">जमशेदपुर

: गदड़ा में बस्ती विकास संघर्ष समिति की बैठक में जन समस्याओं पर हुई चर्चा

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाले अग्रणी राजनेता थे स्व. राजीव गांधी

स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की नींव रखने का कार्य किया था. स्व. राजीव गांधी एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे. कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने भी संबोधित किया एवं कहा कि राजीव गांधी धर्मनिरपेक्षता की मिसाल एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाले अग्रणी राजनेता थे. कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी, रामा शंकर पांडे, दिवाकर झा, मुकेश श्रीवास्तव, खिरोद सरदार, कुणाल राय आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिजवान खान, मोहम्मद सिद्दीकी, वैजयंती बारी, पार्वती किस्कू, जिला सचिव प्रकाश मंडल, संदीप गोप, विष्णु कुमार, दारा सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही