Search

 
 
 

Adityapur  : अगस्त क्रांति दिवस पर महापुरुषों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 क्रांति दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी. इस अवसर पर जिन महापुरुषों ने हमारे देश की आजादी के लिए ऐसे कदम उठाए उनकी याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आदित्यपुर-2 रोड नंबर 19 कुलुपटांगा बस्ती के कांग्रेस कार्यालय में किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में वरीय कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, जिला महासचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी खिरोद सरदार, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी, संगीता प्रधान, कांग्रेस नेत्री झरना मन्ना, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी, जिला महासचिव लालबाबू सरदार, अशोक सिंह, संतोष झा, प्रभात प्रधान, सुनीता डिग्गी, आनंद सिंह एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-builders-caretaker-kidnapped-and-beaten-injured/">Adityapur

: बिल्डर के केयर टेकर का अपहरण कर पीटा, घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही