Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राहुल गांधी मामले को लेकर टोल ब्रिज पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोल्हान यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार की दोपहर आदित्यपुर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान टोल ब्रिज मार्ग को जाम किया गया. युवा कांग्रेसी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और केंद्र सरकार द्वारा अदानी अंबानी लोन वचन मामले को लेकर उद्देलित थे. कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला की कमेटी शामिल रही. टोल ब्रिज गेट पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. मौके पर पश्चिम सिंहभूम यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकिरा ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा शीर्ष नेताओं द्वारा साजिश कर राहुल गांधी की सांसद सदस्य को रद्द कराया गया है. लेकिन केंद्र सरकार से कांग्रेसी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है. हर मोर्चे पर डटकर सामना किया जाएगा और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rautu-sinku-who-was-successful-in-jpsc-was-honored/">चाईबासा

: जेपीएससी में सफल रहे राउतु सिंकू को किया गया सम्मानित

पार्टी फोरम पर किया जाएग विरोध - प्रीतम बंकिरा

उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी के आवाज को दबाने का काम सरकार द्वारा किया गया है जो घोर निंदनीय है. केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8 साल में अदानी-अंबानी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों का पार्टी फोरम पर विरोध किया जाएग. विरोध कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरायकेला यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदैया, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र मिश्रा, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, अवधेश सिंह, संजीव रंजन, इंटक कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, स्टेट सोशल कोऑर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, जिला सचिव मो रिजवान, नगर अध्यक्ष रानी कालूंडिया, प्रदीप बारिक सांसद प्रतिनिधि मोनू झा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-worship-of-mata-sheetla-with-reverence-ghat-yatra-taken-out/">चक्रधरपुर

: श्रद्धा भाव के साथ माता शीतला की हुई पूजा अर्चना, निकाली गई घट यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही