Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रेसियों ने निकाली लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा

 
Adityapur (Sanjiv Mehta) : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में शनिवार को लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब, एस टाइप चौक होते हुए पटेल चौक तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा की. इसका नेतृत्व कर रहे अम्बुज कुमार ने कहा कि पिछले दिनों मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की संसद सदस्यता के संबंध में मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार तानाशाही निर्णय लेते हुए जल्दबाजी दिखाकर सदस्यता रद्द की गई, यह अपने आप में लोकतंत्र के लिए काला दिन है. जिला कांग्रेस कमेटी ने सद्भावना मार्च के तहत लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का आयोजन सैकड़ों कांग्रेसी जनों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से किया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में जिला कांग्रेस के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-angry-laborers-stalled-road-construction-due-to-not-getting-minimum-wages/">नोवामुंडी

: न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने सड़क निर्माण कार्य किया ठप
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही