Search

 
 
 

आदित्यपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक में 27 करोड़ की लागत से हो रहा चार तल्ला एकेडमिक बिल्डिंग का निर्माण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मार्च 2024 तक राजकीय पॉलीटेक्निकआदित्यपुर को नए भवन की सौगात मिलने की संभावना है. वर्तमान संस्थान के ही पिछले हिस्से में 27 करोड़ की लागत से चार तल्ला एकेडमिक बिल्डिंग और ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जोर शोर से जारी है. इसके तीन तल्ले पर एकेडमिक कार्य होंगे जबकि चौथा तल्ला 300 सीटर ऑडिटोरियम होगा. यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉ. श्रीकांत प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि संस्थान में ही दूसरे फेज में चार तल्ला स्टूडेंट रिसोर्स बिल्डिंग भी बनेगा. इसे भी पढ़ें :NIA">https://lagatar.in/kiriburu-goat-thief-gang-active-in-saranda-first-stole-goats-then-fled-due-to-fear-of-police/">NIA

जांच में खुलासा: माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए शीर्ष नक्सलियों ने रची थी बड़े हमले की साजिश

करीब 10 वर्षों से जर्जर हालत में

इसमें 1000 बेड का छात्र होस्टल के साथ आधुनिक लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, म्यूजिक क्लब, जिम और प्लेसमेंट सेंटर की सुविधा होगी. बता दें कि झारखंड के अग्रणी पॉलीटेक्निक संस्थान के रूप में गिना जाने वाला आदित्यपुर का राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान करीब 10 वर्षों से जर्जर हालत में है. यहां से हर वर्ष 90 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट अच्छे संस्थाओं में होता है लेकिन यहां की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में था. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/youth-explodes-bomb-in-dispute-after-drinking-alcohol-in-sukhdevnagar-ranchi-one-injured/">रांची

के सुखदेवनगर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक ने फोड़ा बम, एक घायल
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही