Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : विहंगम योग का वाराणसी में महामंदिर का निर्माण 18 दिसंबर को

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विहंगम योग संत समाज का वाराणसी में महामंदिर का निर्माण कार्य जारी है. इसका उद्घाटन 18 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस उद्घाटन समारोह के लिए 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक 25 हजार कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन को लेकर विज्ञान देव महाराज पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं. इस समारोह में 50 देश विहंगम योग के अनुयायी शामिल हो रहे हैं. इसी के निमित्त जमशेदपुर के टैगोर एकेडमी सभागार में 29 सितंबर को संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज की दिव्य वाणी सह स्वरवेद कथा का आयोजन रखा गया है. इसमें कोल्हान के तकरीबन एक हजार संत समाज के लोग शामिल होंगे. इसके पश्चात महाप्रसाद का आयोजन जुबिली पार्क स्थित आश्रम में वितरित होगा. इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-and-hosabale-lauded-passage-of-womens-reservation-bill/">आरएसएस

प्रमुख मोहन भागवत और होसबाले ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की सराहना की
यह जानकारी शनिवार को प्रेसवार्ता में प्रमुख परामर्शक नगीना प्रसाद सिंह और कोल्हान प्रमुख विहंगम योग युवा संत समाज तथा आश्रम के पुरोहित महावीर विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दी. दोनों समारोह को सफल बनाने में संरक्षक कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ डीपी शुक्ला, रामविनोद गुप्ता, उमेश कुमार यादव, शंभू पंडित, मनमोहन महतो, गणेश उपाध्याय, रमेश शर्मा, पीके गुप्ता, एसएन मल्लिक, महेश राम निषाद, बीपी ठाकुर, रंजीत गुप्ता, विनोद गुप्ता, अशोक सिंह, सुशील शर्मा, मंजू माहेश्वरी, कृष्णा शर्मा, भीमराज अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, निशांत शर्मा, रवि सिंह, रौशन पांडेय, सुष्मिता पांडेय, नागेन्द्र चौधरी, पंडित योगेंद्र नाथ पांडेय आदि लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही