Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बगैर शिलान्यास के गार्डवाल का हो रहा था निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों ने की शिकायत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 33 स्थित बंतानगर में बगैर शिलान्यास के एक ठेकेदार द्वारा चुपचाप विकास कार्य किया जा रहा था. जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अपर आयुक्त से की. जिसके बाद ठेकेदार को डांटकर काम बंद करने का आदेश अपर नगर आयुक्त ने दिया. स्थानीय समाजसेवी राकेश कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत गार्डवाल का निर्माण हो रहा था. जिसका अबतक शिलान्यास नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/loyola-school-platinum-jubilee-celebrations-father-pius-fernandes/">जमशेदपुर:

लोयोला स्कूल के प्लेटिनम जुबली पर एलुम्नाई एसोसिएशन ने की डेंटल क्लिनिक की शुरुआत

शिकायत मिलने के बाद कनीय अभियंता ने की कार्रवाई

अपर नगर आयुक्त ने शिकायत मिलने के बाद कनीय अभियंता रितेश कुमार को उक्त स्थल पर जांच करने भेजा, जिसमें यह बात सामने आई कि जिस गार्डवाल को 3.5 फीट बनाना है उसके जगह 1.5 फीट का गार्डवाल बनाया जा रहा था. यह योजना बन्तानगर निवासी प्रवीण के घर से रमेश कुमार-अनिल के घर तक निर्माण किया जाना है. जिसकी कुल राशि 1,11,510 रुपए निर्धारित है. शिकायत करने वाले बस्तीवासियों में सिंटू कुमार, रमेश कुमार, अनिल कुमार, बिंदा देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही