Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : झारखंड ऊर्जा दिवस पर विशेष शिविरों में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड ऊर्जा दिवस पर शनिवार को लगी विशेष शिविरों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल कार्यालय में लगी शिविर में एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार, आधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद, सहायक अभियंता संजय महतो आदि मौजूद रहे. मौके पर ऊर्जा मेले की जानकारी देते हुए जीएम ने कहा कि आज पूरे एरिया बोर्ड में 17 जगहों पर शिविर लगी है, इन शिविरों में 1000 उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुलझाने का लक्ष्य रखा है. इसे भी पढ़ें :रविवार">https://lagatar.in/congress-leader-sunny-toppo-will-join-bjp-on-sunday/">रविवार

को भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो

एक मंच पर सभी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास

[caption id="attachment_533060" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/urja-diwas4-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिविर में मौजूद एरिया बोर्ड के जीएम व अन्य अधिकारी व उपभोक्ता[/caption] मेले के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक मंच पर सभी तरह की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि आज मेले में उपभोक्ताओं की समस्याओं के साथ स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि हमारे कार्यालय के अलावा दुर्गा पूजा मैदान लाल बिल्डिंग चौक गम्हरिया में भी विशेष उपभोक्ता शिविर आयोजित किया गया है. आज के शिविर में नया विद्युत संबंध, खराब मीटर बदलने, गड़बड़ बिल सुधार, सर्टिफिकेट केस के अलावा विद्युत संबंधी सभी मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादित किया जा रहा है. इसके अलावा विद्युत संचरण से संबंधित अलग अलग कार्यक्रम मसलन निबंध लेखन, चित्रांकन, क्वीज एवं भाषण प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के बीच आयोजित किए जा रहे हैं. शिविर 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-steel-canes-and-explosives-are-being-delivered-to-the-villagers-by-naxalites-in-kolhan-forest/">किरीबुरू

: कोल्हान के जंगल में नक्सलियों को ग्रामीण पहुंचा रहे स्टील केन व विस्फोटक सामग्री
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही