Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur: वार्ड 17 के प्रभात पार्क में ठेकेदार कर रहा फूड प्लाजा बनाने की तैयारी,  काट डाले दर्जनों पेड़

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र के वार्ड 17 में स्थित प्रभात पार्क के दर्जनों पेड़ को काट दिया गया है. बताया जा रहा है कि जब मेंटनेंस करने के लिए ठेकेदार को घूमने वाले से शुल्क नहीं मिल रहा है तो अब इससे कमाई करने के लिए नई तरकीब निकाली है. ठेकेदार पार्क में फ़ूड प्लाजा स्थापित करने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए पार्क में लगाए गए पेड़ को काट दिया गया है.

बुद्धिजीवियों ने बैठक कर आक्रोश जताया

[caption id="attachment_977192" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/14-adp-park-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> बैठक करते वार्ड 17 के बुद्धिजीवी.[/caption] इस बात की जानकारी होने पर बुधवार की देर शाम वार्ड के बुद्धिजीवियों ने एक बैठक कर आक्रोश जताया और ठेकेदार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है. वार्ड के बुद्धिजीवी पूर्व मार्केटिंग सप्लाई ऑफिसर रामचंद्र पासवान और राजद के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह पार्क आवास बोर्ड ने यहां के कॉलोनी वासियों के लिए छोड़ा था, जिसमें यहां के बड़े बुजुर्ग औऱ महिलाएं और बच्चे टहलने खेलने का काम करते थे. नगर निगम ने सजाने संवारने के नाम पर पहले घेराबंदी की फिर इसे रखरखाव के लिए एक ठेकेदार के हाथों दे दिया है. जो पार्क में तालाबंदी कर पार्क के अंदर लगे पेड़ को काटकर यहां फ़ूड प्लाजा स्थापित करने जा रहा है. जिसका हम सब विरोध करेंगे और जल्द ही इस बात को लेकर नगर निगम के प्रशासक और एसडीएम एवं डीसी से मिलेंगे.

दुकानों को सड़क के किनारे से पांच  फीट अंदर करने को कहा

[caption id="attachment_977193" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/14-adp-park-2-r.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> ठेला वाले को सचेत करते बुद्धिजीवी.[/caption] वार्ड 17 के बुद्धिजीवियों ने बैठक के बाद प्रभात पार्क के किनारे सजी अवैध दुकानों के दुकानदारों को भी सचेत किया और उन्हें दुकानों को सड़क के किनारे से पांच  फीट अंदर करने को कहा है. बता दें कि प्रभात पार्क के किनारे ढाबा जैसी दर्जनों दुकानें लग रही हैं जिससे मेन रोड पर पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई है और आये दिन यहां दुर्घटना हो रही है. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-supreme-court-stays-cbi-probe-into-assembly-appointment-scam/">BIG

BREAKING : झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला की CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही