Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम के नये कार्यालय विवाद पर वार्ड 18 व 19 के पार्षदों में नोंकझोंक

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को ननि के प्रेक्षागृह में हुई. इसकी अध्यक्षता मेयर विनोद श्रीवास्तव ने किया. बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर व अपर आयुक्त समेत 35 वार्ड के सभी पार्षद भी शामिल थे. बैठक में वार्ड 18 के पार्षद रंजन सिंह और वार्ड 19 के पार्षद अजय सिंह के बीच तू-तू, मैं-मैं नगर निगम के नए कार्यालय को लेकर हुआ. बता दें कि रंजन सिंह ने 20 पार्षदों के साथ जागृति मैदान में कार्यालय बंनाने का विरोध कर रहे हैं. वहीं अजय सिंह जागृति मैदान में कार्यालय बनने का पक्षधर बताए जाते हैं. हालांकि बैठक में इस मुद्दे को लेकर हंगामा होने के बाद तत्काल पर चर्चा कराई गई और सर्वसम्मति से आमलोगों, खेलप्रेमियों व समाजसेवियों के विरोध के मद्देनजर निर्णय लेने के लिए बोर्ड ने मेयर, डिप्टी मेयर और अपर नगर आयुक्त को एक सप्ताह के अंदर विवाद सुलझाने के लिए जिम्मेवारी सौंप दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/campaign-against-heavy-vehicles-in-jamshedpur-fine-of-1-25-lakh-recovered-from-six-vehicles/">जमशेदपुर

में भारी वाहनों के खिलाफ चला अभियान, छह वाहनों से वसूला सवा लाख जुर्माना
आज की बैठक में पार्षदों के लिए अहम निर्णय लिया गया जिसमें उन्हें हर माह मिलनेवाली 30 लीटर पेट्रोल भत्ता में बढ़ोतरी करते हुए 50 लीटर कर दिया गया है. बैठक में किस तरफ से ओर निगम क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से ओर बहाल ओर निगम अपने विकास को लेकर कैसे और आगे बढ़े इस पर चर्चा हुई. साथ निगम क्षेत्रो के विकास के साथ निगम के बजट पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा बैठक में साफ सफाई, नियमित कचरा उठाव पर चर्चा की गई। यूजर चार्ज पर चर्चा की गई. सभी वार्डो में बने खटाल की जांच करके नाली में गोबर बहाने पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी. वार्ड 30 में पार्क बनाया जाए या नहीं इस पर विचार विमर्श किया गया लेकिन चर्चा अधूरी रही. बैठक के अंत में दिवंगत पार्षद महेंद्र सरदार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर बोर्ड बैठक की समाप्ति की घोषणा हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही