Search

 
 
 

Adityapur : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला खरसावां में विवाद

 
  • पूर्व सचिव ने गुपचुप तरीके से बनाई कमेटी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां में विवाद गहरा गया है. एसोसिएशन के पूर्व सचिव प्रवीर कुमार ने गुपचुप तरीके से नई कमेटी बना ली है. अब पुरानी कमेटी ने 18 अगस्त को पुनः एजीएम बुलाकर नई कमेटी बनाने का दावा किया है. बुधवार को प्रेसवार्ता कर एसोसिएशन के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एच पी सिंह राणा, उपाध्यक्ष एस के स्वाइन, सदस्य मनोरंजन गोप ने बताया कि इस जिले में दूसरी कोई कमेटी नहीं है. पिछले दिनों एसोसिएशन के पूर्व सचिव प्रवीर कुमार, जिन पर कई गंभीर आरोप हैं, ने गुपचुप तरीके से नई कमेटी बनाई है. प्रवीर ने पिछले दिनों जिले के पदाधिकारी का पद छोड़ कर जेसीए का मेम्बरशिप ले लिया था और अपने भाई प्रशांत कुमार को सचिव बना दिया था. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-truck-hits-bike-on-nh-33-one-serious/">Chandil

: एनएच 33 पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक गंभीर

पुरानी कमिटी ने 18 अगस्त को एजीएम बुलाई

पुरानी कमेटी लोगों ने बताया कि प्रवीर कुमार पर दूसरे जिले के बच्चों को इस जिले से सेलेक्ट कर मैच खेलने भेजने का आरोप लगा था, जिसपर अध्यक्ष पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने उन्हें शोकॉज भी किया था. प्रवीर कुमार ने 4 अगस्त को बगैर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सूचना दिए जेसीए के आब्जर्वर बुलाकर नई कमेटी बना दी है जो गैरकानूनी है. इसकी शिकायत हम लोगों ने जेसीए को मेल के माध्यम से भेज दी है. प्रवीर ने नई कमेटी में अपने रिश्तेदारों को अध्यक्ष और सचिव बना दिया है. इस कमेटी का हमलोग विरोध करते हैं. हमलोग 18 को एजीएम कर रहे हैं और जेसीए के ऑब्जर्वर को बुलाकर नई कमेटी बनाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही