Search

 
 
 

आदित्यपुर : राजद के सदस्यता अभियान के लिये जारी अर्जुन यादव की सूची से राजद में विवाद

 
Adityapur :  वरिष्ठ राजद नेता अर्जुन प्रसाद यादव ने सरायकेला-खरसावां के पूर्व जिलाध्यक्ष गाजू साव समेत सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिले में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया है. सदस्यता अभियान के लिये सभी प्रखंडों में प्रभारियों का मनोनयन कर सूची जारी की गई है. दूसरी तरफ जिले की सदस्यता प्रभारी मंजू साह ने कहा है कि यह सूची फर्जी है. अर्जुन यादव को जब पार्टी से छह वर्ष के लिये निकाल दिया गया है तो वे किस हैसियत से सदस्यता अभियान चलाने की बात करते हैं. वह खुद एक दो दिन में सदस्यता अभियान के लिये विचार विमर्श कर सदस्यता प्रभारी की घोषणा करेंगी. कार्यकर्ता अर्जुन यादव के झांसे में न आएं. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-the-junior-engineer-who-went-to-check-the-electricity-meter-was-beaten-up/">देवघर

: विद्युत मीटर जांचने गए कनीय अभियंता से मारपीट

अर्जुन प्रसाद यादव की ओर से जारी प्रखंड प्रभारियों की सूची

सूची में गम्हरिया प्रखंड के लिए गोपी प्रधान, राजनगर प्रखंड के लिए धरमल मुर्मू, सरायकेला प्रखंड के लिए शास्त्री महतो, कुचाई प्रखंड के लिए खुदीराम महतो, खरसावां प्रखंड के लिए वीरेंद्र प्रधान को प्रभारी मनोनीत किया गया है. इसी प्रकार शंकर माझी को चांडिल, रोहिदास तंतुबाई को ईचागढ़, दिलीप महतो को कुकडू, राजकिशोर गोप को नीमडीह प्रखंड का प्रभारी बनाया गया है. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए अखिलेश सिंह को प्रभार दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-the-road-leading-to-the-block-headquarters-became-dusty/">पटमदा

: प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क हुई धूलमय

सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने का दिया जाएगा निर्देश : अर्जुन

यादव ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष को शीघ्र ही सभी प्रखंडों का संयुक्त रूप से दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने का निर्देश दिया जाएगा. सदस्यता अभियान समाप्त होने के पश्चात राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता का कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले में कार्यक्रम कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : 438">https://lagatar.in/1-23-crore-approved-for-treatment-438-policemen-and-their-dependents/">438

पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए 1.23 करोड़ स्वीकृत
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही