Search

 
 
 

Adityapur : सजायाफ्ता कृष्णा गोप ने सालडीह में युवक को मारी गोली, मौत

 
  • दीपक मुंडा की हत्या मामले में सजायाफ्ता है कृष्णा
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में दीपक मुंडा मर्डर केस का सजायाफ्ता अपराधी कृष्णा गोप ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना गुरुवार देर रात की है. बस्ती में हुई हत्या से दहशत है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार की रात सालडीह बस्ती में कुछ अपराधियों ने एक युवक की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि इस घटना में कृष्णा गोप के साथ चार अपराधी शामिल हैं. मृतक युवक का नाम पंकज माझी है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bonus-of-rs-26500-to-sail-and-ico-employees-and-rs-21200-to-trainees/">Kiriburu

: सेल व इस्को कर्मियों को 26500 एवं प्रशिक्षुओं को 21200 रुपये बोनस
घटना के संबंध में मृतक की बहन अंजलि ने बताया कि उसके भाई का फोन और पैसों को लेकर कृष्णा, चंदू और राम के साथ दो दिन पूर्व विवाद हुआ था. गुरुवार की रात उसका भाई बिष्टुपुर से घर लौट रहा था. इसी दौरान 10 से 11 बजे के आस पास पहले से घात लगाए बैठे तीनों ने उस पर चाकू से हमला किया फिर गोली मारकर हत्या कर दी. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वे अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गए हैं. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-calling-the-appointment-of-manjunath-bhajantri-as-ranchi-dc-a-violation-of-hc-order/">चुनाव

आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा-भजंत्री को रांची डीसी बनाना HC के आदेश का उल्लंघन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही