Search

 
 
 

आदित्यपुर : कोरोना की आहट दिखी पिकनिक स्थलों पर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में नए वर्ष पर सैलानियों की भीड़ से पटा रहने वाला आदित्यपुर के पिकनिक स्पॉट आज सूनी रहे. केवल इक्के-दुक्के लोगों को फैमिली के साथ पिकनिक स्पॉट पर देखा गया. जय प्रकाश उद्यान, सीतारामपुर डैम, सपड़ा आदि पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ नहीं के बराबर दिखी. संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण की आहट की वजह से लोग भीड़ जुटाने से बचने के लिए पिकनिक स्पॉट नहीं आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : काबुल">https://lagatar.in/blast-outside-military-airport-in-kabul-news-of-many-people-killed/">काबुल

में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर
वहीं कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगार हुए लोगों की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर नए वर्ष को हंसी खुशी सेलिब्रेट कर सकें. रविवार को पिकनिक स्पॉट पर निराशाजनक स्थिति को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि शायद इस वर्ष भी पिकनिक स्पॉट पर दिसंबर से मार्च तक चलने वाला जातीय, संस्थागत व संगठनात्मक और राजनीतिक दलों के पिकनिकों की रौनक नहीं देखने को मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही