Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या पर निगम सतर्क, एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद नगर निगम सतर्क हो गया है. नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि ईएसआईसी अस्पताल और निजी नर्सिंग होम से प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का आना जारी है. जिसे देखते हुए उन्होंने निगम क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू करवा दिए हैं. उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी अनुसार अस्पतालों में दर्जन भर लोग डेंगू का इलाज करा रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-fourth-day-also-near-bila-chowk-of-goilkera-he-was-killed-by-hitting-his-head-with-a-stone/">चाईबासा

: चौथे दिन भी गोइलकेरा के बिला चौक के पास पत्थर से सिर कूचकर हत्या

जागरूकता संदेश भी बजाया जा रहा

[caption id="attachment_737673" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/anty-larwa-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एंटी लार्वा का छिड़काव करते निगम कर्मी[/caption] प्रशासक सहअपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजनाएं बनाई गई है. साथ ही निगम कार्यालय में एक डेंगू बचाव सेल का गठन करते हुए सीएचसी एवं नगर निगम के पदाधिकारियों/कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ऐप ग्रुप बनाया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी मामले प्रकाश में आए हैं वहां निगम और चिकित्सा दल की संयुक्त टीम के द्वारा विजिट कर एहतियातन उपाय किए गए हैं. डेंगू के रोकथाम एवं बचाव को लेकर जागरूकता उदेश्य से प्रत्येक कचरा उठाव वाहन में जागरूकता संदेश भी बजाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tiruldih-became-the-winner-in-the-football-competition-organized-in-the-memory-of-anil-gop/">चांडिल

: अनिल गोप की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में तिरुलडीह बना विजेता
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही