Search

 
 
 

आदित्यपुर : बस्तियों-अपार्टमेंट में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करे निगम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने नगर निगम प्रशासन से मांग किया है कि बस्तियों के साथ- साथ सभी अपार्टमेंट/ फ्लैट में भी समान रूप से टैंकर द्वारा जलापूर्ति निगम को सुनिश्चित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की वार्ड वार सूची और समय/ तिथि अखबारों/ मीडिया में प्रकाशित की जाए, ताकि आम जनता को पानी के लिए घंटों इंतजार ना करना पड़े. उन्होंने कहा कि गंभीर जल संकट वाले क्षेत्रों की क्रमवार सूची बनाकर पानी टैंकर की संख्या और पानी की मात्रा निर्धारित की जाए. पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम से मांग की है कि प्रत्येक वार्ड में शीघ्रताशीघ्र दो-दो डीप बोरिंग पाइपलाइन सहित नगर निगम के आंतरिक संसाधन से कराया जाये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-no-shortage-of-drinking-water-illegal-water-connections-will-be-legal-saryu-rai/">जमशेदपुर

: पेयजल की नहीं होगी किल्लत, वैध होंगे पानी के अवैध कनेक्शन- सरयू राय

जिंदल के कार्यों की भी जांच कराए जाने की मांग

उन्होंने यह भी मांग की है कि नगर निगम टैंकरों की संख्या और बढ़ाएं ताकि पेयजल संकट से जूझ रही जनता के समस्याओं का निदान हो सके. कुछ विशेष वार्ड में टैंकर से पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति की जाती है, जबकि ज्यादातर वार्ड में खानापूर्ति की जा रही है. उन्होंने अपर नगर आयुक्त से टैंकर से जलापूर्ति की समीक्षा किए जाने की मांग की है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर जलापूर्ति योजना का काम कर रही जिंदल के कार्यों की भी जांच कराए जाने की मांग अपर नगर आयुक्त से की है. उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपर नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही