Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: प्री-मानसून की बारिश से  जलजमाव पर निगम की आपात बैठक

Advertisement
Advertisement
Adityapur:  बुधवार को प्री-मानसून की बारिश होते ही विभिन्न वार्डों से मिली जलजमाव की सूचना के बाद देर शाम अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने साफ सफाई एवं जल जमाव की स्थिति को लेकर एक आपात बैठक आयोजित की. बैठक में सभी सफाई संवेदक के सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि वे वार्ड 18 के आर टाइप, 17 के सेवन एलएफ और वार्ड 15 के माझी टोला जाने वाले रास्ते पर जलजमाव की स्थिति को त्वरित समाधान करें. अपर नगर आयुक्त ने सभी नगर प्रबंधक  एवं कनीय अभियंताओं को सारी नालियों की सफाई की पुनः जांच कर रिपोर्ट जारी करने को कहा ताकि कोई भी कमियां सामने नहीं आए. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporations-pole-opened-in-the-rain-water-entered-the-houses-due-to-drain-jam/">आदित्यपुर

: बरसात में खुली नगर निगम की पोल, नाली जाम की वजह से घरों में घुसा पानी  

सभी एजेंसियों को रास्ते से मलबा हटाने का निर्देश

[caption id="attachment_333038" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/15jun10a.jpg"

alt="" width="600" height="327" /> नदी तट का निरीक्षण करते मेयर और अपर नगर आयुक्त.[/caption] सर्विस रोड पर गंदगी पाए जाने पर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी जेएआरडीसीएल के साथ समन्वय स्थापित कर सारे कचरे को हटाने का निर्देश दिया गया. अपर नगर आयुक्त ने सफाई सुपरवाइजरों को उन जगहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जहां बरसात के समय भूमि कटाव होने या सड़क अवरुद्ध होने का संभावना ज्यादा हो,  ताकि वहां पहले से ही मशीनरी का प्रबंध किया जा सके. उन्‍होंने सभी एजेंसियों को रास्ते से मलबा हटाने का निर्देश दिया ताकि जल जमाव का स्थिति उत्पन्न ना हो. बैठक में नगर प्रबंधक निखिल किरण, अनंत खालको, देवाशीष प्रधान, नगर मिशन प्रबंधक मणि मुकुट सोरेन, अजय कुमार, कनीय अभियंता रितेश कुमार, टैक्स कलेक्टर शशि शेखर, रविंदर राम एवं सभी जोन के सुपरवाइजर शामिल थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-not-sitting-in-ac-i-have-come-to-curb-criminals-sho/">आदित्यपुर:

एसी में बैठने नहीं, अपराधियों पर अंकुश लगाने आया हूं- थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही