Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पार्षद की पहल रंग लायी, मुआवजा का मिला लिखित आश्वासन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के हरिओम नगर में एक वर्ष से अधूरी पड़ी सीवरेज, जलापूर्ति व गैस पाइप लाइन का कार्य शनिवार से शुरू होगा. इस मामले को लेकर एक शिकायत वाद एसडीएम सरायकेला के कोर्ट में दायर किया गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए सभी पक्षों का दलील सुनने के बाद एसडीएम राम कृष्ण कुमार ने रास्ता निकाला और प्रतिवादी को मुआवजा के लिए लिखित आश्वासन दिलाकर लंबित कार्य को शुरू करने का फैसला सुनाया. चूंकि अभी मुआवजा का मामला हाई कोर्ट में लंबित है ऐसे में प्रतिवादी को आश्वस्त किया गया कि जो भी निर्णय कोर्ट का आएगा वह मान्य होगा, इसके बाद प्रतिवादी ने अपनी जमीन पर जनहित के कार्य को करने की स्वीकृति दे दी. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-villagers-meeting-regarding-swang-water-supply-scheme-many-issues-discussed/">बेरमो

:  स्वांग जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बता दें कि कुछ स्थानीय लोगों ने आवास बोर्ड द्वारा सड़क के लिए अधिग्रहित की गयी जमीन के एवज में मुआवजा नहीं मिलने की बात कह कर हरिओम नगर में किये जा रहा सीवरेज, जलापूर्ति एवं गैस पाइप लाइन का काम रोक दिया था. जिसकी वजह से वहां आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जारी सड़क बनाने का काम भी रुक गया था. काम रोके जाने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा तथा अमृतलाल एवं अन्य ने सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी के कोर्ट में एक शिकायतवाद दायर की थी. शिकायत में कहा गया था कि सुशील मंडल, पार्थो मंडल, मनोज मंडल, संतोष मंडल और सम्राट मंडल द्वारा सीवरेज, जलापूर्ति एवं गैस लाइन बिछाने के कार्य में बाधा डाला जा रहा है. इस संबंध में एसडीओ कोर्ट द्वारा नोटिस दिये जाने पर 28 जून और 6 जून को प्रतिवादी सुशील मंडल, पार्थो मंडल, मनोज मंडल और संतोष मंडल ने उपस्थित होकर बयान दिया था कि उक्त सड़क की जमीन को मुआवजे के लिए उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय में केस दायर किया है. केस अभी कोर्ट में लंबित है. प्रतिवादियों ने एसडीओ कोर्ट में कहा कि अगर सरकार उन्हें लिखित आश्वासन दे कि न्यायालय में लंबित केस में जो फैसला होगा, उसका पालन किया जायेगा, तो एजेंसियों को काम करने देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. जो आज प्रतिवादी पक्ष को लिखित आश्वासन दे दिया गया और पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही