Search

 
 
 

आदित्यपुर : पार्षद पर दबंगई कर बिजली पोल हस्तांतरित करने का आरोप, मेयर व अपर नगर आयुक्त से शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम वार्ड 19 के पार्षद अजय सिंह एवं उनके समर्थकों पर नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर बिजली के खंभे स्थापित कराए जाने का आरोप लगा है. इसको लेकर वार्ड के लोग गोलबंद हो रहे हैं. इस संबंध में वार्ड के लोगों ने एक आवेदन मेयर को सौंपा है, जिसकी प्रतिलिपि अपर नगर आयुक्त को भी दी है. आवेदन में कहा गया है कि नगर निगम वार्ड 19 निवासी पार्षद अजय सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर मार्ग संख्या-16 के आवासीय कॉलोनी में पूर्व से लगाए गए बिजली के खंभों को वर्तमान स्थिति से हटाकर आगे लाकर नए स्थान पर जबरन अधिष्ठापन कराया जा रहा है, जो संवेदनशील मुद्दा है. आवेदन में बताया गया कि पार्षद अजय सिंह एवं उनके कुछ सहयोगियों द्वारा किए जा रहे इस कृत्य से आम रास्ता में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी. आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड व अन्य जरूरी वाहनों के प्रवेश में घोर परेशानी होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dogola-chaita-on-march-26-in-dak-bungalow-premises/">चाकुलिया

: डाक बंगला परिसर में दोगोला चैता 26 मार्च को

लोग कर रहे सड़कों का अतिक्रमण

आवेदन में बताया गया है कि आवासीय कॉलोनी में प्रभावशाली लोग आवास बोर्ड द्वारा पूर्व से अलॉट किए गए मकानों का रिकंस्ट्रक्शन करा रहे है. धीरे-धीरे लोग सड़कों का अतिक्रमण कर रहे हैं. जहां- तहां सड़कों पर वाहन खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे आपदा की घड़ी में आपातकालीन वाहनों के प्रवेश में काफी परेशानी होगी. ऐसे में उक्त बिजली के खंभों को तथाकथित अवैध तरीके से लगवा कर मार्ग को अवरुद्ध किया जाता है, तो कभी भी दुर्घटना या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर काफी भयावह होगा. मेयर एवं अपर नगर आयुक्त से मांग किया है कि जनमानस की मूलभूत सुविधाओं और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त अनैतिक कार्य पर यथाशीघ्र रोक लगाने की कृपा करें. इसे भी पढ़ें : फिर">https://lagatar.in/corona-continues-to-spread-again-843-new-cases-across-the-country-in-24-hours/">फिर

पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में देशभर में 843 नये मामले, झारखंड में एक की मौत, एक्टिव केस 5

शिकायत का कोई आधार नहीं : पार्षद

वहीं, इस संबंध में पार्षद अजय सिंह ने आरोप को निराधार बताया और कहा कि चूंकि पिछले दिनों बिजली के पोल की वजह से बिजली के तार में सटकर एक बच्चे की मौत हो गई थी. तब स्थानीय लोगों ने उनसे पोल को दूसरी जगह लगाने की अपील की थी. जिसपर उन्होंने सकारात्मक पहल करते हुए बिजली विभाग से बात कर बिजली के खंभे को को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम करवा रहे हैं. कुछ लोग विरोधी हैं जो उनकी निराधार शिकायत कर रहे हैं, जबकि जिस रोड में पोल शिफ्ट हो रहा है वहां के लोग मेरे समर्थन में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही