Search

 
 
 

आदित्यपुर : पार्षद ने विनायक गार्डन के बिल्डर पर सरकारी भूमि के अतिक्रमण का लगाया आरोप

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित मंगलम सिटी और विनायक गार्डन के बीचो-बीच एक रास्ता सतबहनी, जमालपुर, धीराजगंज तथा जुलूमटांड़ की ओर जाती है, इस रास्ते से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आना-जाना करते हैं. उसी रास्ते से होकर बरसाती पानी समेत नाला आदि का सारा पानी सरकारी प्लॉट संख्या 113 से होकर निकलता था. स्थानीय पार्षद ने विनायक गार्डन नामक भवन निर्माण कंपनी (बिल्डर) पर उस सरकारी जमीन पर चारदीवारी खड़ा कर दिए जाने का आरोप लगाया है. इससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है और रास्ता जलमग्न हो गया है. जिससे वहां से गुजरने वाले बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-delegation-talks-with-cms-regarding-basic-facilities-in-railway-hospital/">चाईबासा

: सांसद प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे हॉस्पिटल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर सीएमएस से की वार्ता

जाहेर थान के जमीन को भी अतिक्रमण कर छोटा कर दिया गया

पार्षद पिंकी महतो समेत स्थानीय लोगों ने इस संबंध में सामूहिक रूप से एक शिकायत पत्र गम्हरिया अंचल के अंचलाधिकारी को दिया . शिकायत पत्र में ग्राम वासियों का आरोप है कि  विनायक गार्डन बिल्डर द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण किए जाने से जलजमाव  हो रहा है.  विनायक गार्डन नामक बिल्डर से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि गांव के आस्था के प्रतीक जाहेर थान के जमीन का भी अतिक्रमण कर छोटा कर दिया गया है.  प्लॉट नंबर 115 है. लोगों का आरोप है कि इसके अलावा चार अन्य सरकारी प्लॉट को भी विनायक गार्डन ने अतिक्रमण कर लिया है. ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तैयार किए गए शिकायत पत्र की प्रति सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त, सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी और आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को भी उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही