Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम के मेयर की कार्यशैली पर पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के मेयर की कार्यशैली और विकास योजनाओं के चयन पर पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाया है. साथ ही पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए 11 अक्टूबर को मेयर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. मेयर के विरुद्ध गम्हरिया व आदित्यपुर के कई पार्षदों ने मोर्चा खोला है. पार्षदों ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम की ओर से करीब 13 करोड़ की कई योजनाएं ली गई हैं. लेकिन इसमें आदित्यपुर एवं गम्हरिया के कई वार्डों को योजना से वंचित रखा गया है. इसे भी पढ़ें : मुलायम">https://lagatar.in/mulayam-singh-yadavs-condition-is-very-critical-family-members-present-in-the-hospital/">मुलायम

सिंह यादव की हालत बेहद नाजुक, परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद

करीब 13 करोड़ की लागत की ली गई योजना को नहीं रखा गया है पारदर्शी : सिद्धनाथ सिंह

वार्ड पार्षदों का नेतृत्व कर रहे सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022–23 में करीब 13 करोड़ की लागत की ली गई योजना को पारदर्शी नहीं रखा गया है. इससे पार्षदों में आक्रोश व्याप्त है. इसलिए उपरोक्त मांगों को लेकर 11 अक्टूबर को नगर निगम के मेयर को ज्ञापन सौंपा जाएगा. ज्ञापन में 15वें वित्त योजना को किस बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दी गई, किस वार्ड में कितनी राशि की योजना ली गई व उसका प्रारूप क्या है, इसको पारदर्शी करने की मांग की जाएगी. मेयर के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले पार्षदों में पार्षद ममता बेज, विक्रम किस्कू, मनोरमा देवी आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बीबीएमकेयू">https://lagatar.in/aishwarya-rais-admit-card-issued-in-bbmku-negligence-of-the-department/">बीबीएमकेयू

ने ऐश्वर्या राय का एडमिट कार्ड किया जारी , विभाग की लापरवाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही