Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड-18 में राम मड़ैया छठ घाट के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे पार्षद व निगम प्रशासन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड-18 में राम मड़ैया छठ घाट के रास्ते को दुरुस्त करने की कवायद रविवार की सुबह से शुरू हो गई है. शनिवार को नगर अपर आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लेने के बाद राम मड़ैया छठ घाट की स्थिति देख यहां विशेष कार्य करने का आदेश विजिलेंस टीम को दिया था. इसके बाद आज सुबह पार्षद रंजन सिंह व निगम प्रशासन के लोग घाट के रास्तों पर पहले हाइवा से फ्लाई ऐश डलवा उसे जेसीबी से बिछाने का कार्य करवा रहे हैं. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-ponds-have-been-built-on-railway-land-due-to-accumulation-of-water-in-drains/">चाकुलिया

: नालियों का पानी जमा होने से रेलवे की जमीन पर बन गए हैं कई तालाब

व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्थाओं का भी किया जाता है इंतजाम

पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि इस घाट पर आदित्यपुर कॉलोनी के करीब 10 हजार छठ व्रती हर वर्ष अर्घ देने आते हैं. इस वजह से इस रास्ते को सुगम बनाना बेहद जरूरी है. वहीं, वार्ड-18 में राम मड़ैया के साथ खरकई पुल का दायां भाग और रेलवे पुल के नीचे छठ घाट बनाये जाते हैं. यहां भारी संख्या में आदित्यपुर कॉलोनी के साथ बिष्टुपुर के तरफ से भी छठ व्रतीयां अर्घ देने आती हैं. इसलिए रास्तों को सुगम बनाने के साथ वार्ड के जन कल्याण समिति द्वारा व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्थाओं का भी इंतजाम किया जाता है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-of-meghahatuburu-gave-certificate-of-computer-education-to-14-students/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु के सीजीएम ने 14 छात्र-छात्राओं को दिया कम्प्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही