Search

 
 
 

Adityapur : गो रक्षक सजग, आठ गोवंशीय पशु से भरा वाहन पकड़ा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र से तस्करी कर ले जा रहे आठ गोवंशीय पशुओं को शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे गौ रक्षकों ने तस्करों से मुक्त कराकर थाने को सौंपा है. जबकि गो तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर से गजिया के रास्ते आदित्यपुर होते हुए हर दिन गोवंशीय पशुओं की तस्करी होती है, जिसको लेकर लोग सजग हो गए हैं. बीती रात भी गो तस्करी की सूचना पाकर गो रक्षक सतर्क थे. जिसकी सूचना उनलोगों ने आरआईटी, आदित्यपुर और कदमा पुलिस को गुरुवार देर रात दे दी थी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-now-non-matric-and-matriculation-pass-salesmen-will-be-called-junior-engineers-in-s-9-grade/">Kiriburu

: एस-9 ग्रेड में अब जूनियर इंजीनियर कहे जाएंगे नॉन मैट्रिक व मैट्रिक पास सेलकर्मी

सभी मार्गों पर रतजगा कर रहे हैं गो रक्षक

गो रक्षक सभी मार्गों पर रतजगा करते रहे. इसी दौरान आरआईटी मोड़ के समीप शुक्रवार तड़के करीब 4:45 बजे तीन पिकअप वैन को आता देख गो रक्षक सक्रिय हो गए. तभी आरआईटी मोड़ के समीप पुलिस और गो रक्षकों की सक्रियता देख दो पिकअप वैन वापस आरआईटी की ओर भाग निकले. मगर एक सादे रंग के पिकअप बोलेरो (ओडी09 ई-7495) को गो रक्षकों ने धर दबोचा. मौके से पिकअप वैन चालक भाग निकला. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर उसकी तलाशी ली तो देखा उसमें आठ गो वंशीय मवेशियों को बुरी तरह से बांधकर रखा गया था, जो दर्द से कराह रहे थे. सभी को थाने लाकर बंधन मुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-appeal-of-distressed-villagers-what-will-the-government-know-by-not-providing-electricity/">Kiriburu

: परेशान ग्रामीणों की गुहार, बिजली नहीं देकर क्या जान लेगी सरकार

वैन जलाने के बावजूद गो तस्करों के हौसले बुलंद

इस अभियान के बारे में गो रक्षा सिंहभूम विभाग प्रमुख मंटू दुबे ने बताया कि आगामी बकरीद को लेकर गो तस्कर जिले में सक्रिय हैं. उड़ीसा के रास्ते राजनगर आरआईटी, गम्हरिया, आदित्यपुर होते हुए गो तस्कर धड़ल्ले से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे हैं. इसकी सूचना उन्हें लगातार मिल रही थी. इसकी सूचना संबंधित थानों की पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की गई थी. उन्होंने बताया कि अगर पुलिस सावधानी नहीं बरतती तो गो तस्कर पुलिस पर भी हमला करने की से नहीं घबराते. उन्होंने बताया कि जो पिकअप वैन भाग गया उसमें भी मवेशी और प्रतिबंधित मांस लदे थे. आपको बता दें कि दो दिन पूर्व गजिया के समीप तस्करी कर ले जा रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने मुक्त कराया था और पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया था, बावजूद इसके गो तस्कर इस मार्ग से आवागमन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही