Search

 
 
 

Adityapur  : सीपीएस के विद्यार्थियों ने आयकर विभाग का किया शैक्षणिक भ्रमण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सोमवार को आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आयकर विभाग के कार्यालय में सिद्धार्थ पांडेय आईटीओ, सत्येंद्र कुमार आईटीओ और विजय कुमार आयकर आयुक्त के साथ संवाद किया और विभिन्न विषयों पर काउंसिल की. शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न पहलुओं और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और विद्यार्थियों के प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shravani-festival-of-all-india-customer-panchayat-concluded/">Jamshedpur

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का श्रावणी उत्सव संपन्न
इस अवसर पर विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह और शिक्षक अनिश त्यागी ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रूप से तैयार किया और विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जो कि अत्यंत सराहनीय है. इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र के बारे में गहरी समझ प्रदान करती हैं. विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह के अनेक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करेगा, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और पेशेवर मार्गदर्शन में सहायक होंगे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-young-man-who-fled-after-killing-his-friend-in-kolkata-caught-in-kiriburu/">Kiriburu

: कोलकत्ता में साथी की हत्या कर भागा युवक किरीबुरु में पकड़ाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही