Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ ग्लोबल रेसीडेंसी के समीप रेलवे ट्रैक के समीप बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े हथिया नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. हत्या क्यों हुई इसकी तफ्तीश जारी है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें: राज्यसभा">https://lagatar.in/notification-issued-for-rajya-sabha-elections-voting-in-two-seats-of-jharkhand-on-june-10/">राज्यसभा

चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, झारखंड की दो सीटों पर 10 जून को मतदान

अपराधियों ने दी पुलिस को खुलेआम चुनौती

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. एक मामले का उद्भेदन हुआ नहीं  कि दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. बीते दो महीने के भीतर तीन- तीन हत्याओं ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिस इलाके में यह हत्या हुई है, वह इलाका आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से सटा इलाका है, जो ब्राउन शुगर का एक बड़ा हब है. आशंका जताई जा रही है कि ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त में ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-public-interest-litigation-filed-in-high-court-in-maximizen-case/">जमशेदपुर:

मैक्सीजोन मामले में हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही