Search

 
 
 

आदित्यपुर : कपड़ा दुकान में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग, एक ग्राहक घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना अंतर्गत मुख्य सड़क स्थित श्वेता क्लॉथ स्टोर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दी. दो की संख्या में आए अपराधियों ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में दुकान में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक निमाई मंडल को पैर में गोली लग गई, जिन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि दुकान के मालिक दुर्गा अग्रवाल ग्राहक के लिए कपड़ा लाने भीतर की तरफ गए थे. तभी नकाबपोश अपराधियों ने गोली चला दी. फायरिंग के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. दोनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही वहां से फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने जांच पड़ताल की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-aditya-a-student-of-kv-meghahatuburu-scored-100-marks-in-maths/">किरीबुरू

 : केवी मेघाहातुबुरु के छात्र आदित्य ने गणित में 100 अंक प्राप्त किया

दो महीने पहले 20 लाख की मांगी थी रंगदारी 

मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन दो महीने पहले श्वेता स्टोर दुकान के मालिक दुर्गा अग्रवाल के फोन पर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी. मामले को देखते हुए उन्होंने कांड्रा थाना मे केस भी दर्ज कराया था. उस वक्त श्रवण महतो नामक व्यक्ति द्वारा फोन कर रंगदारी की डिमांड की गई थी. जिसके विरुद्ध पुलिस ने कांड भी दर्ज किया था. इधर, नकाबपोश अपराधियों के दुकान में प्रवेश करने और फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही