बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कल से, जूते नहीं चप्पल में मिलेगी एंट्री
शाखा को बंद कर गम्हरिया शिफ्ट कर दिया गया
गरीब रोजगार धारकों ने उन्हें पैसे दिलाने की पहल करने का आग्रह किया है. मंगलवार की सुबह बाबू तांती के आवासीय कार्यालय पर लैम्पस के ग्राहकों के साथ चर्चा भी हुई. जिसमें आदित्यपुर बाजार स्थित लैम्पस कार्यालय को पुनः चालू कराने और निवेशकों के पैसे वापस दिलाने को लेकर डीसी से मांग करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि आदित्यपुर लैम्प्स में करीब 7 से 8 हजार खाताधारकों ने विभिन्न बचत योजनाओं के माध्यम से पैसे जमा करा रखे हैं. मार्च 2020 से उक्त शाखा को पूर्ण रुप से बंद कर गम्हरिया शिफ्ट कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/early-morning-earthquake-tremors-in-andaman-nicobar-magnitude-4-9-on-the-richter-scale/">अंडमान-निकोबारमें सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 थी तीव्रता
जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा - बाबू तांती
उक्त बैंक में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले और छोटे तबके के उपभोक्ताओं ने खाता खुलवाया था. लेकिन अवधि पूर्ण होने के बाद भी उनके पैसे उन्हें नहीं मिल रहे हैं. पैसे के अभाव में उपभोक्ताओं के कई जरूरी काम बाधित हो रहे हैं. किसी को बेटी की शादी करनी है, तो किसी को बच्चों के फीस भरने हैं. किसी को मेडिकल इमरजेंसी है, तो कोई अपना रोजगार बढ़ाना चाहता है. लेकिन उन्हें अपनी जमा राशि नहीं मिल रही है. इस संबंध में युवा टीएमसी के जिला अध्यक्ष बाबू तांती ने बताया, कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल लैम्प्स के चेयरमैन से मुलाकात कर निवेशकों के पैसे वापस दिलाने संबंधी ज्ञापन सौंपेगा. साथ ही जिले के डीसी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा. जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा. आज की बैठक में अंकित मिश्रा, संजीव महतो, किशन सोनकर, धरनी दास, आनंद कौशल, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-fire-broke-out-in-the-house-father-and-innocent-daughter-burnt-alive/">किरीबुरू: घर में लगी आग, पिता व मासूम बेटी जिंदा जले [wpse_comments_template]

Leave a Comment