Search

 
 
 

आदित्यपुर : सर दोराबजी टाटा की जयंती पर एनआईटी में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा स्टील फाऊंडेशन अर्बन सर्विसेज विभाग के द्वारा टाटा स्टील के फाउंडर चेयरमैन सर दोराब जी टाटा के जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन एनआईटी आदित्यपुर के कैम्पस में संपन्न हुआ. इस अवसर पर एनआईटी आदित्यपुर के कैम्पस में लड़कियों एवं लड़कों के लिए क्रमशः तीन किलोमीटर और पांच किलोमीटर का क्रॉस कंट्री रेस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस क्रॉस कंट्री रेस में 120 लड़कियां और 120 लड़कों ने हिस्सा लिया. जो जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अर्बन सर्विसेज द्वारा संचालित कम्युनिटी सेंटर के माध्यम से आये थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-donated-blood-in-large-numbers-in-the-blood-donation-camp-of-brahmarshi-samaj/">आदित्यपुर

: ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में लोगों ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान

सफल प्रतिभागी पुरस्कृत 

लड़कियों के लिए तीन किलोमीटर की दूरी रखी गई थी और लड़कों के लिए पांच किलोमीटर की दूरी रखी गई थी. इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले दस लड़कियों और दस लड़कों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एनआईटी आदित्यपुर जमशेदपुर के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. राम विनय शर्मा, विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश शर्मा, कमेटी मेम्बर केशव रंजन, सिनियर मैनेजर अर्बन सर्विसेज तथा सम्मानित अतिथि के रूप में रवींद्र नाथ चौबे, प्रसिद्ध समाजसेवी और लखींद्र कालुंडिया मौजूद रहे. इस आयोजन को सफल बनाने में वीरधन मरांडी, गूरूबारी हेम्ब्रम, नवीन चंद्र दास, चंद्रशेखर मूर्मू, विजय बबलू, हीना महतो और मोती मेलगांडी का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-zip-vice-president-demands-action-on-dd-steel-and-power-limited/">चांडिल

: जिप उपाध्यक्ष ने की डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड पर कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही