Search

 
 
 

आदित्यपुर : सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब पंडाल में महाभोग के लिए उमड़ी भीड़

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एस टाइप स्थित सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब पूजा कमेटी ने महाष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया. माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के उपरांत यहां बैठा कर भोग ग्रहण कराया गया. वहीं कूपन के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को भोग दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-safety-equipment-not-found-in-the-pandal-of-agrico-and-burmines-2/">जमशेदपुर

: एग्रिको और बर्मामाइंस के पंडाल में नहीं मिला फायर सेफ्टी उपकरण
महाअष्टमी को भोग वितरण कार्यक्रम का शुरुआत पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, अध्यक्ष बबलू सिंह, विमल सिंह के द्वारा किया गया. कमेटी के लोगों ने बताया कि यहां महानवमी को भी भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पूजा कमेटी के द्वारा भोग तैयार करने के लिए 2 दिन पूर्व से ही तैयारी चल रही थी. सोमवार को नवरात्रि के महाअष्टमी पर भोग लेने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही