Search

 
 
 

Adityapur : मंईयां योजना को लेकर शिविरों में उमड़ रही भीड़

 
  • बंतानगर मध्य विद्यालय के शिविर का सीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • सर्वर डाउन रहने से पहले दिन नहीं हुआ काम
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंईयां योजना को लेकर आदित्यपुर के शिविरों में महिलाओं की भारी उमड़ रही है. शनिवार को पहले दिन आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बंतानगर मध्य विद्यालय शिविर का सीओ कमल किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मौके पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह और स्थानीय पूर्व पार्षद संदीप साहू भी मौजूद रहे. हालांकि पहले दिन सर्वर डाउन रहने की वजह से कार्य का शुभारंभ नहीं हो सका. लेकिन सीओ कमल किशोर ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि यह कार्य निश्चित रूप से सम्पन्न होगा. मौके पर लाभुक महिलाओं को संबोधित करते हुए सीओ कमल किशोर ने कहा कि यह शिविर अभी 10 अगस्त तक लगाई गई है, लेकिन यह कार्य शिविर के बाद भी उनके कार्यालय में चलेगा. उन्होंने महिलाओं को योजना के नियमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जो भी योग्य महिलाएं हैं उन्हें सरकार की योजना का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 21 जगहों पर शिविर लगाया गया है जहां कार्य चल रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-final-of-kirtan-and-sikh-history-competition-on-sunday/">Jamshedpur

: कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला का फाइनल रविवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही