Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ऊर्जा मेला में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर और गम्हरिया में निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है. ऊर्जा मेला में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जानकारी देते हुए विद्युत सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि ऊर्जा मेला पूरे राज्य में एक साथ लगाया जा रहा है. जिसमें विद्युत आपूर्ति संबंधी मामलों को सुलझाई जा रही है. मेले में बिजली लाइन को दुरुस्त कराने के लिए पोल, तार आदि चेंज करने, मीटर बदलने, नए मीटर लगाने, बिल गड़बड़ी संबंधी वादों का समाधान ऑन-द- स्पॉट किया गया. इसे भी पढ़ें :तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-will-not-appear-before-cbi-today-citing-his-wifes-hospitalization/">तेजस्वी

यादव आज सीबीआई के सामने नहीं होंगे पेश, पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने का दिया हवाला
ऊर्जा मेला आदित्यपुर दो के रोड नंबर 14 राम मंदिर में जबकि गम्हरिया के टीचर्स ट्रेनिंग कैम्पस में लगाया गया. ऊर्जा मेले में सुरेश कुमार, कय्यूम अंसारी, राजेश महतो, विकास कुमार, लक्ष्मी कांत पांडेय, मनु भगवान, संजय, रवि आदि शामिल रहे. सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली आपूर्ति की समस्याएं को सुलझाने के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-future-of-800-students-of-kolhan-inter-college-chaliyama-is-at-stake/">चाईबासा

: कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा के 800 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही