Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सीटीसी प्रिसिजन लगाएगा ऐरो इलेक्ट्रॉनिक्स टूल्स निर्माण का कारखाना

Advertisement
Advertisement
Adityapur (sanjeev mehta) :  आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज न्यूज़ सात में स्थापित होने जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में अब उद्यमियों ने रुचि दिखानी शुरू कर दी है. पिछले दिनों ईएमसी के लिए निकाली गई 10 प्लॉट के नोटिफिकेशन में 7 उद्यमियों के प्रोजेक्ट को जियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी ने हरी झंडी दी थी. इसमें सबसे बड़े निवेशक के रूप में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी रमेश कुमार अग्रवाल की सीटीसी प्रिसिजन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड सामने आए हैं. यह कंपनी ईएमसी साइट में ऐरो इलेक्ट्रॉनिक्स टूल्स निर्माण का कारखाना लगाएगी. जियाडा की (एलएसी) लैंड एलॉटमेंट कमेटी ने प्रोजेक्ट पास होते ही 2 एकड़ जमीन इन्हें आवंटित कर दी गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dead-body-of-karampada-nayak-tola-resident-missing-for-two-days-was-found-hanging-from-a-tree/">किरीबुरु

: दो दिन से लापता करमपदा नायक टोला निवासी का शव पेड़ से झूलता मिला

400 युवकों को रोजगार मिलेगा

प्रथम फेज में सीटीसी प्रिसिजन टूल्स 18 करोड़ रुपये निवेश करेगा. साथ ही स्थानीय 400 प्रतिभावान युवकों को रोजगार भी देगा. बता दें कि  जियाडा ने ईएमसी के 10 प्लॉट का नोटिफिकेशन निकाला था, जिसमें कुल 8 उद्यमियों ने दावेदारी की थी, लेकिन दुर्भाग्य से एक उद्यमी का प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का नहीं निकला लिहाजा एक आवेदन रद्द कर दी गई और बाकी के सात आवेदन को स्वीकारते हुए उनके प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए उनके नाम प्लॉट का आवंटन कर दिया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-encouraged-the-student-who-returned-from-the-national-yoga-olympiad/">चाईबासा

: राष्ट्रीय योग ओलंपियाड से भाग लेकर लौटे छात्र को डीसी ने किया प्रोत्साहित

ईएमसी में उद्योग लगाए तो मिलेंगे यह फायदे 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/3-3-300x233.jpeg"

alt="" width="300" height="233" /> आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार नए उद्यमियों को कई फायदे दे रही है. जिसमें ईएमसी में जमीन की कीमत उद्यमियों को 50 फीसदी ही देनी होगी. वर्तमान में ईएमसी में करीब एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ जमीन दर निर्धारित है, लेकिन उद्यमियों को मात्र 50 लाख में एक एकड़ जमीन मिलेगी. इतना ही नहीं यह कीमत उद्यमियों को 10 किश्तों में देनी है. इसके अलावा बैंकों से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए ऋण लेने पर सरकार की ओर से सामान्य ब्याज में दो से ढाई फीसदी की छूट दी जा रही है. इसके अलावा कैपिटल निवेश पर भी सरकार 20 फीसदी की टैक्स में छूट देगी. ताकि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ओर राज्य के युवा उद्यमी मुखातिब हो सकें. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shopkeeper-in-custody-for-taking-more-money-from-liquor-drinkers-than-mrp-of-liquor/">आदित्यपुर

: शराब पीने वालों से शराब की एमआरपी से अधिक पैसे लेने पर दुकानदार हिरासत में

इसके लिए अलग क्लस्टर स्थापित किया गया

आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का भारी डिमांड होगा. जिस कदर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों की मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गैरवाजिब नहीं होगा की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग समय की मांग है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इसके लिए अलग क्लस्टर स्थापित किया गया है. उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्लॉट के साथ किराए के स्पेस भी मौजूद हैं जो महज 15 रुपये प्रति वर्गफीट पर आवंटित की जा रही है. झारखंड सरकार भी इसमें सभी तरह से उद्यमियों को सहयोग कर रही है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही