Search

 
 
 

आदित्यपुर : ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

 
Adityapur : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं का सफर थम नहीं रहा है. मंगलवार की सुबह गम्हरिया थाना क्षेत्र के केपीएस स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया, जिससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार साइकिल सवार गम्हरिया से उषा मोड़ ड्यूटी के लिए आ रहा था, तभी कांड्रा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि केपीएस स्कूल के समीप चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. जिससे ट्रेलर सड़क से दूसरे छोर पर सर्विस रोड में बने गार्डवाल को तोड़ते हुए सर्विस रोड की तरफ घूम गया और साइकिल सवार को कुचलते हुये एक घर में भी जा घुसा. विदित हो कि इस घटना में जहां युवक की दर्दनाक मौत हो गयी तो वहीं घर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. [caption id="attachment_321254" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/adityapur-kandra-road.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> दुर्घटना स्थल पर एकत्र भीड़.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-may-31-the-prime-minister-will-be-face-to-face-with-the-beneficiaries-of-the-schemes-of-jnac-area/">जमशेदपुर

: 31 मई को जेएनएसी क्षेत्र की योजनाओं के लाभुकों से प्रधानमंत्री होंगे रू-ब-रू

गम्हरिया पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/adityapur-kandra-road-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> हालांकि, इस घटना के बाद से ही ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया है. वहीं, मृतक की पहचान गम्हरिया स्टेशन रोड के रहने वाले कृष्णा बेहरा (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी का नाम शेफाली बेहरा है. इस दर्दनाक घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. लेकिन घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-contractors-were-doing-poor-construction-of-pavers-block-in-mango-show-cause/">जमशेदपुर

: मानगो में दो ठेकेदार कर रहे थे पेबर्स ब्लॉक का घटिया निर्माण, हुआ शोकॉज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही