Search

 
 
 

आदित्यपुर : सालडीह बस्ती में झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित आशियाना सोसाइटी के सामने सालडीह बस्ती में उलझे हुए बिजली के तार के रूप में लोगों की मौत झूल रही है. यह बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है. यहां एक ही पोल से सैकड़ों कनेक्शन बेतरतीब ढंग से बिजली विभाग द्वारा दिए गए हैं, जिससे तारों का मकड़जाल बन गया है. तार भी इतना नीचे है कि कोई बच्चा भी उसके संपर्क में आ सकता है. बस्तीवासी 2021 से ही इस उलझे तारों को सुलझाने की गुहार बिजली विभाग से लगा रही है. इस मकड़जाल में फंसकर जुलाई 2021 में एक राजमिस्त्री की मौत भी काम के दौरान हो गई थी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-electricity-pole-found-on-the-initiative-of-mp-joy-among-farmers/">बहरागोड़ा

: सांसद की पहल पर मिला बिजली का खंभा, किसानों में हर्ष

सुव्यवस्थित करने का आदेश जारी किया गया है - पार्षद

इसके बाद बस्ती की तत्कालीन पार्षद नील पद्मा विश्वास के द्वारा बस्तिवासियों के साथ सहायक अभियंता से लिखित शिकायत की गई थी. लेकिन इस संबंध में दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस बारे में कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने कहा कि बस्ती में गली संकरी है और आबादी बड़ी है. ऐसे में एक ही पोल से कई कनेक्शन देने की मजबूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि बस्तीवासी भी अपना कनेक्शन जैसे-तैसे ले रखे हैं, जिससे तार झूल रही है. हमने इसे सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया था और इस्टीमेट बनाने का आदेश जारी किया है. जल्द ही झूलते तारों को सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा. इस बात की शिकायत करने वालों में बस्ती के कैलाश सोनकर, सहदेव कुमार, रूपा कुमारी, माधव मिश्रा, पीके ओझा आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-villagers-allege-conversion-game-going-on-in-the-name-of-prayer-meeting-in-school/">कोडरमा

: ग्रामीणों का आरोप, स्कूल में प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा धर्मांतरण का खेल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही