Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी 10वीं के टॉपर पलक वर्मा को मिले 98 फीसदी अंक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया. आदित्यपुर डीएवी एनआईटी में 10वीं के परीक्षा परिणाम में पलक वर्मा 98 फीसदी अंक के साथ स्कूल की टॉपर बनी है. वहीं दूसरे टॉपर अभिराज कुमार सिंह बने जिन्हें 97.8 फीसदी और तीसरा टॉपर शिवराज कुमार बने हैं जिन्हें 97.2 फीसदी अंक मिले हैं. डीएवी एनआईटी से कुल 281 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. [caption id="attachment_365834" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Shivraj-Kumar-with-Parents.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपने माता-पिता के साथ उत्कर्ष आनंद.[/caption]
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-all-india-gramin-dak-sevak-sangh-staged-a-sit-in/">बहरागोड़ा

: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने धरना दिया

इस वर्ष रिजल्ट पिछले 5 वर्षों से बेहतर

सभी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं. बता दें कि डीएवी एनआईटी आदित्यपुर का रिजल्ट इस बार बेहतर हुआ है. चूंकि पिछले 2 वर्ष से परीक्षा नहीं हो पाया था. प्राचार्य ओपी मिश्रा ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट पिछले 5 वर्षों से बेहतर हुआ है. सभी टॉपर छात्रों ने पहले आईआईटी करने और बाद में आईएएस अफसर बनने की इच्छा जताई है.

सरकारी स्कूल के शिक्षक के पुत्र को 95.8 फीसदी अंक

डीएवी एनआईटी में ही आदित्यपुर के ही एक सरकारी स्कूल के शिक्षक माणिक प्रसाद सिंह के पुत्र उत्कर्ष आनंद को 95.8 फीसदी अंक हासिल हुआ है. उत्कर्ष ने पहले आईआईटी खड़गपुर से करने और बाद में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर आईएएस बनने की बात कही. उत्कर्ष ने बताया कि उसके माता-पिता की यही इच्छा है जिसे वह अवश्य पूरा करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही