Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी ने सुपर एचीवर्स विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 
  • 10वीं के 71 और 12वीं के 39 विद्यार्थियों को मिला प्रशस्ति पत्र
Adityapur (Sanjeev Mehta) : डीएवी एनआईटी कैंपस प्रबंधन ने शनिवार को वर्ष 2023-24 के सुपर एचीवर्स विद्यार्थियों सम्मानित किया. विद्यालय प्रबंधन ने वैसे छात्रों को सुपर एचीवर्स में शामिल किया था जो फाइनल एग्जाम में 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं. 10वीं के 71 और 12वीं के 39 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया था. इन सभी को आज प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. आरवी शर्मा और प्राचार्य ओपी मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-doctors-of-sail-hospital-worked-wearing-black-badges/">Kiriburu

: सेल अस्पताल के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम
संगीत शिक्षक नीलांजन मित्रा ने डीएवी गान प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने सुपर एचीवर्स छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के मंत्र दिए. उन्होंने कहा कि जीवन में सदैव अनुशासित होकर समय का पालन करो, कठोर परिश्रम करो तो सफलता तुम्हारी कदम चूमेगी. प्राचार्य ओपी मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि हर वर्ष उनके विद्यालय से सुपर एचीवर्स की भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-a-part-of-the-bridge-being-built-at-a-cost-of-rs-1717-crore-collapsed-third-incident-in-two-years/">भागलपुर

: 1717 करोड़ से बन रहे पुल का एक हिस्सा ढहा, दो साल में तीसरी बार सुपरस्ट्रक्चर गंगा नदी में समायासंख्या बढ़ रही है. इसके पीछे विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक और विद्यालय के शिक्षकों का कठोर परिश्रम है, जो उन्हें सुपर एचीवर्स बनने में सहयोग कर रही है. इसे भी पढ़ें : ग्लोबल">https://lagatar.in/global-south-conference-pm-modi-said-terrorism-extremism-and-separatism-are-serious-threats/">ग्लोबल

साउथ सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा,  आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद गंभीर खतरा…  
इस मौके पर 10वीं के 71 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया, जबकि 12वीं के साइंस और कॉमर्स के 14 विद्यार्थी, विषयवार टॉपर 10 विद्यार्थी और नीट, जेईई, सीए के 15 सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. कोल्हान टॉपर 10वीं की खुशी कुमारी और 12वीं की श्रेया वर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही