Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी के 12वीं का रिजल्ट बेहतर, सभी छात्र हुए पास

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित डीएवी एनआईटी में इस वर्ष 12वीं के साइंस और कॉमर्स का परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है. यहां से परीक्षा देने वाले सभी छात्र पास हुए हैं. साइंस स्ट्रीम में 203 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से आठ छात्रों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 49 छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी पास भी हुए है. सफल विद्यार्थियों में साइंस स्ट्रीम से प्रथम मानसी मंडल को 95.6 प्रतिशत, द्वितीय सागर कुमार सिंह को 93.6 प्रतिशत और तृतीय प्रेरणा चौबे को 93.4 प्रतिशत अंक मिले है. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम वैष्णवी गुप्ता को 86.6 प्रतिशत, द्वितीय शिवांगी चंद्रा को 85.6 प्रतिशत और तृतीय आदित्य ठाकुर को 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-100-result-of-12th-class-of-central-public-school/">आदित्यपुर

: शत प्रतिशत रहा सेंट्रल पब्लिक स्कूल की 12वीं का रिजल्ट

 कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है साइंस टॉपर

डीएवी एनआईटी के साइंस स्ट्रीम की टॉपर छात्रा मानसी मंडल ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है. मानसी के पिता ए मंडल रेलवे में मैकेनिकल इंजीनियर हैं. जबकि मां दीपाली मंडल हाउस वाइफ हैं. दोनों चाहते हैं कि वह भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करे. मानसी भी माता-पिता के कहे अनुसार साइंस स्ट्रीम से ही आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं. उनका कहना है कि वो कंप्यूटर इंजीनियर बनकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के तहत शोध कर अपना कैरियर बनाना चाहती हैं. वहीं, डीएवी एनआईटी की कॉमर्स टॉपर छात्रा वैष्णवी गुप्ता ने बताया कि वह आगे बीकॉम की पढ़ाई कर चार्टर एकाउंटेंट बनना चाहती है. वैष्णवी के पिता धनंजय कुमार साकची जमशेदपुर के एक सफल बिजनेस मैन हैं, जबकि मां प्रतिमा गुप्ता कुशल हाउस वाइफ हैं. वैष्णवी ने कहा कि वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है, वह कुछ अच्छा कर अपने छोटे भाई बहनों को भी अच्छे मार्ग दिखाना चाहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही