Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीसी और एसपी ने किया पैदल मार्च, तैयारियों का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Adityapur : रामनवमी को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस और प्रशासन अलर्ट है. शनिवार को उपायुक्त अरवा राजकमल और एसएसपी आनंद प्रकाश सहित जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा की सड़कों पर पैदल मार्च कर तैयारियों का जायजा लिया. डीसी अरवा राजकमल ने जिले के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जुलूस के समय में परिवर्तन कर दिया है. लोग अब प्रेम और भाईचारे के पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकेंगे. जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिले में 46 लाइसेंसी और 23 गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियां हैं. उन्होंने संभावना जताई है कि पूरे जिले में 46 अखाड़ा समितियां जुलूस निकालेगी. आदित्यपुर में 12 अखाड़ा समितियां हैं. इनमें से सात समितियां इस साल जुलूस में शामिल होंगी. कई अखाड़ा समितियां जुलूस नहीं निकालेंगी, फिर भी एहतियात के तौर पर पूरे जिले में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. रैफ के जवानों की भी तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rakeshwar-pandey-again-became-the-president-of-the-telegraph-company-employees-union-14-new-committee-members-won-six-old-ones-lost/">जमशेदपुर:

राकेश्वर पांडे फिर बने तार कंपनी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष, 14 नए कमिटी मेंबर जीते, छह पुराने की हुई हार
किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए जिला से पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई है. उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगाह रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित किए गए हैं. इस दौरान सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार, गम्हरिया बीडियो मारुति मिंज, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, गम्हरिया सीओ मनोज कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, आरआईटी थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अखाड़ा समितियों की तैयारियों का जायजा भी लिया और आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व का आनंद लेने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही