Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड संख्या 28 में लग रहे टावर का लोगों ने किया विरोध, डीसी से शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के आवासीय क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 में एक मकान के छत पर मोबाइल टावर लगाने के कार्य को वार्ड के लोगों ने विरोध कर रुकवा दिया था, किंतु पुनः मकान मालिक बिंदु देवी एवं सुमित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के लोगों द्वारा मनमानी तरीके से टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस बात की शिकायत करते हुए कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने डीसी को इसके खतरे से अवगत कराया.   इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-occupied-the-land-of-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-middle-school/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मध्य विद्यालय की जमीन पर मानगो नगर निगम का कब्जा

अनाधिकृत भूमि पर बना है टावर लगवाने वाला भवन

संतोष सिंह ने टावर निर्माण कार्य को रोके जाने को लेकर आज डीसी कार्यालय में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जिस भवन में टावर लगाने का कार्य हो रहा है वह भवन ही अनाधिकृत भूमि पर बना हुआ है. उस भवन का संबंधित विभाग द्वारा नक्शा भी पारित नहीं किया गया है. वह मकान खुद बाढ़ ग्रस्त एवं दलदल क्षेत्र पर स्थित है. ऐसे मकान में इतना ऊंचा टावर स्थापित करने का कोई औचित्य ही नहीं है. इस संबंध में संतोष सिंह ने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि पूर्व में भी आदित्यपुर दो रोड नंबर 12 में एक मोबाइल टावर ध्वस्त होकर गिर पड़ा था किंतु उसमें किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई थी. वर्तमान में अगर ऐसी घटना होती है जिसकी संभावना भी प्रबल है, क्योंकि टावर का निर्माण बाढ़ ग्रस्त और दलदल क्षेत्र में किया जा रहा है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही