Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीसी ने जनता दरबार में विभिन्न मामलों का किया त्वरित निष्पादन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याओं को डीसी अरवा राजकमल ने ऑन द स्पॉट सुलझाया. डीसी ने क्रमवार फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आए दर्जनों महिला पुरुष फरियादियों से डीसी क्रमवार मिले. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-10th-class-student-killed-in-road-accident-one-injured/">चाईबासा

: सड़क दुघर्टना में 10वीं के एक छात्र की मौत, एक जख्मी

भूमि, पेयजल सहित कई मामले आये जनता दरबार में

इस क्रम में सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राशन, पेंशन आदि से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. वहीं अन्य मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया. सोमवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि, पेयजल, स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय, छात्रवृत्ति योजना, राशन, पेंशन समेत कई मामले आए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही