Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आयुष्मान पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला डीसी अरवा राजकमल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में 4 अगस्त तक संचालित होने वाले आयुष्मान पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक किया. बैठक में डीसी के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण झारखंड कोऑर्डिनेटर मोनिका राणा, सीनियर कंसलटेंट कैपेसिटी बिल्डिंग झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी से अनुपमा सिंह, जिला की टीम से डीपीएम निर्मल दास, अर्चना तिग्गा एवं अन्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान अनुपमा सिंह ने जिले में संचालित आयुष्मान पखवाड़ा के सम्बन्ध में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-railway-track-unidentified-person-body-recovered/">चाकुलिया

: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त

6 लाख लोगों को आयुष्मान से जोड़ने का है लक्ष्य

उन्होंने बताया की जिले में 6 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाना है. जिसके लिए लाभुक का नाम, आधार संख्या एवं थम्ब इंप्रेशन कर ई केवाईसी किया जा रहा है. परन्तु कुचाई, कुकड़ू क्षेत्र में ग्रामीण रूचि नहीं दिखा रहें है. उन्होंने बताया की लाल एवं हरा कार्ड धारी को ई केवाईसी कर आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जा सकता है. बैठक के दौरान डीसी ने सिविल सर्जन सरायकेला को कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कार्य योजना निर्धारित करने तथा समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करने के निदेश दिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-years-sentence-for-the-accused-of-attempt-to-murder/">चाईबासा

: हत्या के प्रयास के आरोपी को दस वर्ष की सजा

योग्य लाभुकों को आयुष्मान से जोड़ना सुनिश्चित करें

डीसी ने कहा की डोर टू डोर सर्वे कराकर शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ना सुनिश्चित करें. उन्होंने आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार कर योजना से मिलने वाले लाभ, योजनाओं की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करने की बात कही. इस क्रम में डीसी ने सभी पीडीएस डीलर का जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने तथा प्रखंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों के प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही