Search

 
 
 

Adityapur: विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की बीडीओ व थाना प्रभारी के साथ बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक गुरुवार को ऑनलाइन संपन्‍न हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, पीडी आईटीडीए आशीष अग्रवाल, सभी संबंधित निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे.

इन बिंदुओं पर विस्‍तार से की गई समीक्षा

बैठक में क्रिटिकल बूथों को चिन्हित किये जाने, क्लस्टर से क्रिटिकल बूथों की दूरी, व्यय संवेदनशील पॉकेट, इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम,  मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच रिपोर्ट समेत अन्य बिदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई. मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन एवं शैडो एरिया से संबंधित भी जानकारी ली गई. सभी बूथों के रूट मैपिंग, वाहन टैगिंग, पोलिंग पार्टी के ठहरने की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, दिव्यांग-बुजुर्ग आदि वोटर्स के लिए सुविधा से संबंधित अद्यतन तैयारियों की भी समीक्षा की गई. इस दौरान लॉ-एंड-ऑर्डर से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से सभी बूथों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों में पानी, बिजली, पहुंच पथ, फर्नीचर, रैंप, शौचालय जैसे प्राथमिक सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय में सुपुर्द करने तथा मतदान केंन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित की जा रही कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में विशेष कार्य योजना के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन करने, वोटर अवेयरनेस ग्रुप एवं बी. एल. ओ के माध्यम से मतदान तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. ए.एम.एफ को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों के जांच रिपोर्ट के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां की प्राथमिक सुविधाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : Adityapur:">https://lagatar.in/adityapur-tribute-to-founder-mahadev-prasad-aggarwal-of-modern-power-from-blood-donation-camp/">Adityapur:

रक्तदान शिविर से आधुनिक पावर में दी गयी संस्थापक महादेव प्रसाद अग्रवाल को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही