Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीसी ने की बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग सरायकेला के डीसी रवि शंकर शुक्ला ने बैठक की है. उन्होंने प्रतिनिधियों से बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण का जायजा लेने तथा मतदाता के घर पहचान में सहयोग प्रदान करने की अपील की है. लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रविशंकर शुक्ला के साथ बैठक में नगर प्रशासक आदित्यपुर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-questions-being-raised-on-tap-water-scheme/">हजारीबाग

: नल जल योजना पर उठ रहे सवाल
बैठक के दौरान डीसी ने सिंहभूम तथा खूंटी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु की जा रही तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी साझा की गई. इस क्रम में डीसी ने सिंहभूम तथा खूंटी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु बनाए जा रहे इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी के आवगमन हेतु रुट चार्ट, मतदाता पर्ची वितरण, पोस्टल बैलेट के माध्यम से योग्य वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं का होम वोटिंग आदि की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी दी. इस दौरान डीसी ने राजनीतिक दल के सदस्यों को 02 मई से प्रारम्भ हुए होम वोटिंग का जायजा लेने, बीएलओ द्वारा बूथ संख्यावार वितरण किए जा रहे मतदाता पर्ची का जायजा लेने तथा मतदाता के घर पहचान में सहयोग प्रदान करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-candidate-sameer-mahanti-filed-nomination/">जमशेदपुर

: झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने किया नामांकन
इस दौरान डीसी ने सभी सदस्यों से वार्ता करते हुए चुनाव प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार आदि में आदर्श आचार संहिता तथा मोटर व्हिकल एक्ट के उल्लंघन पर विशेष ध्यान रखते हुए निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुरूप चुनाव सम्बन्धित कार्य करने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही